Corona Virus : कोरोना वायरस से अब तक विश्व में सात हजार से अधिक मौते
Author Pritish sahay
Updated:
विज्ञापन

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब दुनिया भर में फैलता जा रहा है। कोरोना की चपेट में 116 देश आ चुके हैं। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
विज्ञापन

पेरिस : कोरोना वायरस से इटली में मृतक संख्या बढ़ने के कारण वैश्विक स्तर पर इस विषाणु के संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा सात हजार के पार चला गया है.

विभिन्न आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा की गई गणना से यह सूचना प्राप्त हुई.

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7007 हो गई है और 1,75,536 लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं.

चीन में अब तक सर्वाधिक 3,213 और इटली में 2158 मौतें हो चुकी हैं

इटली में संक्रमण के लगभग 28,000 मामले सामने आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










