मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश, देखें तस्वीरें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2023 7:52 PM
पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था कराने मे जुटी है.

पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था कराने मे जुटी है.

इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों की निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने स्टीमर पर सवार होकर खुद सभी घाटों पर जा-जाकर जिला प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया.

सीएम के साथ विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान दीघा घाट से लेकर गायघाट तक गंगा घाटों को उन्होंने देखा. सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए.

आगामी 17 नवंबर से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत की शुरुआत हो रही है. 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा. 18 नवंबर को खरना पूजा होगी.

वहीं 19 नवंबर को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 20 नवंबर को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जाएगा. पटना जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही खतरनाक घाटों की सूची जारी की जाएगी, जहां छठ व्रतियों के जाने पर मनाही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










