Chhath 2020: घाट गंगा और शहर पटना, घाट-घाट छठ की छटा, खरना पर अद्भुत आस्था का अलौकिक नजारा

Updated:
विज्ञापन

Chhath 2020: छठ महापर्व के दूसरे दिन गुरुवार को खरना पर खासी चहल-पहल देखी गई. बिहार की राजधानी पटना में खरना पर गंगा नदी के किनारे आस्था का अद्भुत नजारा देखा गया.

विज्ञापन
undefined

छठ महापर्व के दूसरे दिन गुरुवार को खरना पर खासी चहल-पहल देखी गई. बिहार की राजधानी पटना में खरना पर गंगा नदी के किनारे आस्था का अद्भुत नजारा देखा गया. बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

देश और बिहार में कोरोना वायरस संकट के बीच खरना को लेकर व्रती और श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे. किसी ने घाट पर ही खरना का प्रसाद बनाया तो कोई पवित्र गंगाजल को साथ लेकर जाता दिखा.

undefined

गंगा घाट पर कई तसवीरें कैमरे में कैद हुई. कुछ लोगों के लिए छठ महापर्व आस्था के साथ ही मनोरंजन का जरिया भी है. डिजिटल दौर में कुछ महिलाएं मोबाइल के फ्रंट कैमरे की मदद से सिंदूर लगाती भी दिखीं.

undefined

पटना के गंगा घाट पर व्रती और श्रद्धालुओं की मदद के लिए सहायक नियंत्रण कक्ष और मेडिकल कैंप भी लगाया गया है. जिससे जरूरत के वक्त मदद पहुंचाने के साथ ही फर्स्ट एड की सुविधा भी दी जा सके.

undefined

छठ महापर्व को देखते हुए गंगा नदी घाट पर एनडीआरएफ की तैनाती की गई. एनडीआरएफ की टीम बोट से नदी में पेट्रोलिंग करती दिखी. वहीं, दीघा घाट पर एनडीआरएफ का खास कैंप लगाया गया है.

undefined

खरना के साथ व्रतियों के 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार को डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ के बाद पारण होगा. इसके साथ छठ व्रत संपन्न हो जाएगा.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन