Best Affordable 5G Smartphones: 15,000 रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published by : Vyshnav Chandran Updated At : 02 Oct 2022 9:41 AM

विज्ञापन

भारत में 5G सर्विसेज शुरू हो चुकी है. इसी बीच अगर आप अपने लिए बजट में एक 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको 15,000 रुपये से सस्ते बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Affodable 5G Smartphones: भारत में 5G सर्विसेज लॉन्च हो चुकी है और ऐसे में अगर आप अपने लिए एक बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको अपने लिए के सही ऑप्शन चुनने में काफी मदद मिलने वाली है. आज हम आपको भारतीय मार्केट में मौजूद बेस्ट अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं.

undefined

Moto G51: मोटोरोला के स्मार्टफोन्स स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस देने के लिए पसंद किये जाते हैं. इनमें आपको किसी भी तरह का ब्लोटवेयर पहले से इंस्टॉल किया हुआ नहीं मिलता है. मोटो G51 की कीमत 12,249 रुपये रखी गयी है. इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 480 चिपसेट, 6.8 इंच डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप, 4GB रैम 64GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं.

undefined

Xiaomi Redmi Note 10T: शाओमी रेडमी नोट 10T की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें आपको MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, 6.5 इंच डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4GB रैम 64GB के साथ 6GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. बता दें इसके 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है.

undefined

Realme Narzo 50 5G: Realme के इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है. इसके फीचर्स और स्पेक्स की लिस्ट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 810 5G चिपसेट, 6.6 इंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 4GB रैम 64GB के साथ 4GB रैम 128GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं.

undefined

Samsung Galaxy M13 5G: सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, 6.5 इंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 4GB/64GB के साथ 6GB/128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola