Animal vs Sam Bahadur Box Office: एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बटोरे इतने करोड़,जानें सैम बहादुर की कमाई

Updated:
विज्ञापन
Animal vs Sam Bahadur Box Office: एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बटोरे इतने करोड़,जानें सैम बहादुर की कमाई

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर का ऐसा लुक दिखा है, जो आपने कहीं नहीं देखा होगा. वहीं, विक्की कौशल की सैम बहादुर भी आज रिलीज हो गई है. चलिए आपको बताते है पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी.

विज्ञापन
undefined

विक्की कौशल और मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है.

undefined

विक्की के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में हैं. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सैम बहादुर ने पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई किया.

undefined

वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर का ऐसा लुक दिखा है, जो आपने कहीं नहीं देखा होगा.

undefined

एनिमल में रणवीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल के एक्टिंग को सराहा जा रहा है. वहीं, रश्मिका मंदना भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रही है. आज फर्स्ट डे फर्स्ट शो से ही सिनेमाघर हाउसफुल देखने को मिला है.

undefined

Sacnilk.com के मुताबिक, एनिमल की दुनिया भर में 100 करोड़ की ओपनिंग मिली है. पोर्टल के अनुसार, एनिमल भारत में सभी भाषाओं के लिए अपने पहले दिन 60 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.

undefined

फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने 70 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम चार्ज की है. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

undefined

एनिमल Movierulz, Filmyzilla, Kuttymovies, Tamilrockers, Filmywap, Pagalworld, Filmymeet, 7starhd, Vegamovies जैसे साइट्स पर लीक हो गई है.

undefined

आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर अपना रिव्यू दिया है. आलिया फिल्म के प्रीमियर में पहुंची थी, जहां उन्होंने पैपराजी से बातचीत में फिल्म को ‘आउटस्टांडिंग’ बताया.

undefined

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ऑनलाइन लीक हो गई है. तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज़, तमिलएमवी, फिल्मीज़िल जैसी टोरेंट वेबसाइटों पर लीक कर दी गई है.

undefined

यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के उल्लेखनीय नेतृत्व का वर्णन है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने बांग्लादेश की मुक्ति का नेतृत्व किया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola