7th Pay Commission DA Hike: 4 फीसदी बढ़ सकता है केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानें ताजा अपडेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Jan 2023 8:12 PM

विज्ञापन

7th Pay Commission DA Hike: जुलाई 2022 में डीए 4 फीसदी बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था. अब इसमें अगर फिर से 4 फीसदी का इजाफा हो जाता है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा.

विज्ञापन
undefined

7th Pay Commission DA Hike: महंगाई भत्ते में नवंबर 2022 तक के आंकड़े आ गये हैं. All India Consumer Price Index for Industrial Workers (AICPI- IW) के ताजा आंकड़ों से साफ हो रहा है कि नये साल में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो सकता है.

undefined

लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से नवंबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी किये गए हैं. 2022 में केवल दिसंबर महीने के आंकड़े आने रह गए हैं. लेकिन जुलाई से नवंबर तक के आंकड़ों के आधार पर यह साफ है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अगला डीए हाइक नये साल में मिल सकता है.

undefined

बता दें, जुलाई 2022 में डीए 4 फीसदी बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था. अब इसमें अगर फिर से 4 फीसदी का इजाफा हो जाता है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा.

undefined

वहीं, लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से 31 दिसंबर को नवंबर के आंकड़े जारी किए गए हैं. श्रम मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से साफ है कि नये साल के जनवरी महीने से कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है. All India Audit and Accounts के महासचिव हरि शंकर तिवारी के मुताबिक, 31 जनवरी के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.

undefined

इससे पहले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों सहित सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है.

undefined

वहीं, ओडिशा सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में चार फीसदी का इजाफा कर कर्मचारियों को नये साल का तोहफा दिया है. इस इजाफे के बाद डीए और डीआर मूल वेतन का 38 फीसदी हो गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola