पटना के लोग 3D में देख सकेंगे तारों की दुनिया, इस दिन से तारामंडल में शुरू होने जा रहा है शो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2023 2:43 AM

विज्ञापन

ताराडमंल घूमने आने वाले दर्शकों के लिए के लिए पहले फ्लोर पर 600 वर्गफीट में स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी तैयार की जायेगी. इस गैलरी में दर्शकों को 26 प्रदर्शों के जरिये सौरमंडल से जुड़ी रोचक जानकारियां शेयर की जायेंगी.

विज्ञापन

पटना के लोगों को जल्द ही तारामंडल के नये ऑडिटोरियम में थ्रीडी स्क्रीन पर तारों की दुनिया को देखने और समझने का अवसर मिलेगा. तारामंडल में अमेरिकन थ्रीडी स्क्रीन और जर्मन थ्रीडी प्रोजेक्टर को इंस्टॉल कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जून के तीसरे सप्ताह में दर्शकों के लिए शो संचालित किया जायेगा. तारामंडल में छह डिजिटल थ्रीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शकों को सौरमंडल पर बनी वर्ल्ड क्लास फिल्में दिखायी जायेंगी. फिलहाल 10 नयी फिल्मों का चयन किया गया है. इन सभी फिल्मों को कुछ महीने के अंतराल पर दर्शकों को दिखाया जायेगा.

34 करोड़ रुपये से हो रहा आधुनिकीकरण

फिलहाल तारामंडल में फ्लोर फैबरिकेशन और सीटिंग एरेंजमेंट का कार्य शुरू किया गया है. करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से तारामंडल के आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है. तारामंडल में लेजर प्रोजेक्टर आरजीबी किरणों को कंप्यूटर के माध्यम से मिश्रित कर थ्री-डी शो के लिए वास्तविक रंगों का निर्माण करेगा. इसके साथ ही दर्शकों के लिए थ्रीडी साउंड सिस्टम को भी डेवलप किया गया है, जो दर्शकों को बैकग्राउंड आवाज के जरिये आकाशगंगा में पहुंचाने का एहसास करायेगा.

घर बैठे भी दर्शक कटा सकेंगे शो के टिकट

तारामंडल में चलने वाले टूडी और थ्रीडी शो के लिए दर्शक घर बैठे टिकट कटा सकेंगे. तारामंडल प्रबंधन की ओर से दर्शकों के लिए इ-टिकट की सुविधा लोगों को प्रदान की जायेगी. इ-टिकट के अलावा मैनुअल टिकट की भी सुविधा दर्शकों दी जायेगी. विभाग की ओर से हाल ही में हुई मीटिंग में टिकट का रेट भी निर्धारित किया गया है. 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए टूडी शो का टिकट मूल्य 50 रुपये और थ्रीडी के लिए 60 रुपये होगा. वहीं 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए टूडी शो का टिकट 80 रुपये और थ्रीडी शो के लिए 100 रुपये शुल्क लिया जायेगा. इसके अलावा स्कूली बच्चों के ग्रुप से 10 और 20 रुपये टिकट का शुल्क रखा जायेगा.

Also Read: विराट रामायण मंदिर में स्थापित होगा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 20 जून से शुरू होगा निर्माण, जानिए खासियत
स्पेस गैलरी में 26 प्रदर्शों के जरिये दी जायेगी सौरमंडल की जानकारियां

ताराडमंल घूमने आने वाले दर्शकों के लिए के लिए पहले फ्लोर पर 600 वर्गफीट में स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी तैयार की जायेगी. इस गैलरी में दर्शकों को 26 प्रदर्शों के जरिये सौरमंडल से जुड़ी रोचक जानकारियां शेयर की जायेंगी. इस प्रदर्श में ऐसी सतह तैयार की जायेगी जिसपर लोगों को वीआर पॉड लगा कर चलने पर चांंद व मंगल ग्रह पर चलने का एहसास होगा. स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी को दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा. इस गैलरी का डिजाइन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की टीम द्वारा किया गया है. दिसंबर के अंत तक नयी एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस गैलरी तैयार कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन