सुशील मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री और बजरंग दल पर बिहार सरकार को घेरा, कहा- हिम्मत है तो गिरफ्तार करें
सुशील मोदी ने हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार में हिम्मत है तो पटना आते ही संत धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करें, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगायें और रामनवमी पर हुए हिंसक उपद्रव की न्यायिक जांच के लिए आयोग गठित करें.
पटना. बिहार में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री व बजरंग दल पर बैन की मांग ने सियासी गलियारों की गर्मी बढ़ा दी है. एक तरफ जहां राजद द्वारा बागेश्वर सरकार का लगातार विरोध हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा उनके समर्थन में खड़ी है. इसी क्रम में अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार में हिम्मत है तो पटना आते ही संत धीरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार करें, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगायें और रामनवमी पर हुए हिंसक उपद्रव की न्यायिक जांच के लिए आयोग गठित करें.
आपके शहर में
सुशील मोदी ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम को बिहार में घुसने न देने की धमकी, बजरंग दल पर प्रतिबंध की मांग, श्रीरामचरित मानस की निंदा, राम मंदिर का विरोध, सासाराम-बिहार शरीफ में पथराव-बमबाजी से पीड़ित अनेक राम भक्तों को ही दंगाई घोषित कर एकतरफा कार्रवाई करना और ब्राह्मणों को विदेशी बताना यह साबित करता है कि महागठबंधन सरकार वोट बैंक के लिए पूरी तरह हिंदू विरोधी हो गयी है. क्या यही आपकी ‘धर्मनिरपेक्षता’ है?
भाजपा सांसद ने कहा कि जो लोग कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा नौ महीने बाद भी पूरा नहीं कर पाये, वे असल मुद्दे से ध्यान भटकाये रखने के लिए हिंदुओं को टार्गेट कर रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग आतंकी संगठन पीएफआइ की गतिविधियों और ‘देश को कर्बला बना देने’ जैसे बयान पर चुपी साधे रहे, उन्हें बजरंग दल पर बोलने का कोई हक नहीं है.
Also Read: प्रभात खबर शाइनिंग स्टार्स ऑफ बिहार : बेहतर कार्यों से अलग पहचान बनाने वालों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
सुशील मोदी ने कहा कि कर्नाटक की पिछली कांग्रेस सरकार ने हिंसा, लूटपाट और दंगे से जुड़े 1600 मुकदमे वापस लेकर राज्य में PFI की जड़ें मजबूत की थीं. यही कांग्रेस आज बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का इरादा रखती है और बिहार में उसके मित्र एक वर्ग को खुश करने के लिए यही मांग दोहरा रहे हैं उन्होंने कहा कि सासाराम में पांच बार के विधायक और कुशवाहा समाज के सम्मानित नेता जवाहर प्रसाद रामनवमी पर शांति बनाये रखने के लिए सक्रिय रहे, लेकिन नीतीश सरकार ने उन्हें ही एक महीने बाद दंगाई घोषित कर गिरफ्तार करा दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए