PHOTOS: पटना में जीविका दीदियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अपनी मांगों को लेकर कर रही थी प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जीविका दीदियों का कहना है कि सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में हम लोगों की भागीदारी होती है. घर-घर घूमकर पब्लिक वर्क करते हैं, लेकिन हमलोगों का पहचान पत्र नहीं बनाया गया है. अगर सड़क हादसे में मौत हो जाये तो हम लोगों को क्या मिलेगा. न कोई नियुक्ति पत्र मिला और न ही अन्य सरकारी सुविधाएं.

विज्ञापन
undefined

पटना के जेपी गोलंबर पर शनिवार की शाम बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की ओर से नियमित वेतनमान समेत दस सूत्री मांगों को लेकर अधिकार मार्च कर रही जीविका दीदियों व कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

जाम लगने के कारण प्रदर्शनकारी लाठीचार्ज होने के बाद भाग नहीं सके और पुलिस ने सभी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. कारगिल चौक से हजारों की संख्या में जीविका दीदी जैसे ही जेपी गोलंबर पर पहुंची की पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग कर रोक दिया.

undefined

इस दौरान मौके पर कोतवाली, गांधीमैदान, बुद्धा कॉलोनी, पीरबहोर समेत अन्य थानों की पुलिस पहुंची. डीसएपी लॉ इन ऑर्डर, टाउन डीएसपी व जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी पहुंच गये. दो बजे के करीब प्रदर्शनकारी कारगिल चौक से रवाना हुए और जेपी गोलंबर तक पहुंचे.

undefined

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से पहले बात की और आगे जाने से मना किया. इसके बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने वाटरकैनन का प्रयोग कर लाठीचार्ज कर दिया. गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था. बांड भरवा कर छोड़ दिया गया है.

undefined

भागलपुर की जीविका दीदी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में हम लोगों की भागीदारी होती है. घर-घर घूमकर पब्लिक वर्क करते हैं, लेकिन हमलोगों का पहचान पत्र नहीं बनाया गया है. अगर सड़क हादसे में मौत हो जाये तो हम लोगों को क्या मिलेगा. न कोई नियुक्ति पत्र मिला और न ही अन्य सरकारी सुविधाएं. केवल सरकारी काम कराया जा रहा है.

undefined

संघ के सारण जिलाध्यक्ष नवीन कुमार गोस्वामी ने बताया कि दस सूत्री मांगों में 18 से 25 हजार रुपये नियमित वेतनमान, पेंशन, पीएफ, नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र समेत दस सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

undefined

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जीविका दीदियों व कर्मियों के दर्द को समझे. वेतनमान नियमित कर जीविका कर्मियों के खातों में भेजा जाये.

undefined

लाठीचार्ज में सारण की सुनीता देवी, रीतू सिंह, मुजफ्फरपुर के सुनील कुमार, खगड़िया के प्रवीण कुमार, मधुबनी की गुड़िया देवी, वैशाली की रागिनी सिंह समेत 12 लोगों को चोट आयी है. सभी ने अपनी मरहमपट्टी खुद से की.

undefined

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पांच लोगों को पकड़कर गांधी मैदान थाना ले गयी. छपरा के दो लोगों को बांड भरवाकर छोड़ा गया. अन्य तीन को बिना बांड भरवाये ही छोड़ दिया गया.

undefined

संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारी दो अक्तूबर से गांधी ग्राम भितिहरवा से पैदल यात्रा कर पटना पहुंचे थे. इसमें राज्य के सभी जिलों से जीविका दीदियां और कर्मी शामिल थे. राज्यपाल को दस सूत्री मांगों का पत्र सौंपा गया. राज्यपाल ने केंद्रीय और राज्य ग्रामीण विकास विभाग को पत्र भेजकर जायज मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया है.

undefined

प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी कैडरों को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र देने, मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम को रोक लगाने, नियमित मानदेय भुगतान करने, काम से हटाने की धमकी देने से रोकने की मांग की गयी है. महिला कैडरों को विशेष व मातृत्व अवकाश, पांच साल पुराने ऋण माफ करने की भी मांग रखी गयी है. मानदेय बढ़ाने, 60 साल सेवा करने की मांग की गयी है.

undefined

मौके पर संघ के संरक्षक पूर्व विधायक डॉ अच्युत्यानंद, विवेक कुमार, चंदन यादव आदि मौजूद

undefined
undefined
Also Read: बिहार में राजगीर और बांका की तरह बनेंगे छह नए रोप-वे, जानें कहां होगा निर्माण
undefined
undefined
Also Read: PHOTOS: कैमूर के कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी, सैकड़ों एकड़ फसलें और सड़कें जलमग्न
undefined
undefined
Also Read: PHOTOS: पटना में जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र के साथियों को किया सम्मानित
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन