ePaper

PHOTOS: कैमूर के कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी, सैकड़ों एकड़ फसलें और सड़कें जलमग्न

Updated at : 06 Oct 2023 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: कैमूर के कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी, सैकड़ों एकड़ फसलें और सड़कें जलमग्न

कैमूर में लगातार बारिश और दुर्गावती डैम से छोड़े गये पानी के बाद दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ गया था. इस कारण कई गांवों में बाढ़ आ गई, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई साथ ही कई सड़कें भी जलमग्न हो गई. हालांकि शुक्रवार से जलस्तर कम होने लगा है परंतु अभी तक बाढ़ का पानी नहीं निकला.

विज्ञापन
undefined

कैमूर जिले में दो दिनों तक दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बाढ़ के पानी में डूबी हुई है. दुर्गावती-ककरैत पथ पर चेहरियां व डहला के समीप पुल के पास तथा दुर्गावती-चैनपुर पथ पर चोगड़ा पुल पर भी पानी की तेज धारा चल रही है

undefined

दुर्गावती बाजार स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में नदी का पानी अब भी भरा हुआ है और डहला, सरियांव, गोरार, मछनहटा, चेहरियां, कुशहरियां, चोगड़ा, मनोहरपुर, खमीदौरा, सेमरा, धनिहारी, सहित दर्जनभर गांवों के किसानों की फसल जलमग्न हो गयी है.

undefined

तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद बीते दो दिनों से दुर्गावती नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है. गनीमत यह है कि कर्मनाशा नदी का जलस्तर स्थिर है, नहीं तो इससे कई और गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते.

undefined

शुक्रवार से दुर्गावती नदी का जलस्तर घटने लगा है. इसके बावजूद दुर्गावती नदी पुल के दक्षिण तरफ खेतों में दुर्गावती नदी के बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ धान की फसल देखते ही देखते पानी में डूब गयी.

undefined

दुर्गावती-ककरैत मार्ग पर चेहरिया बाजार व डहला के समीप रोड पर तेज धारा बहने लगी. इसी तरह दुर्गावती-चैनपुर पथ पर भी चोगड़ा पुल के पास सड़क पर नदी का तेज धारा बहने लगी थी. हालांकि, लोग चेहरिया, डहला के पास उसी तेज धारा से होकर दो, चारपहिया वाहन पार हो जा रहे थे.

undefined

दुर्गावती बाजार के समीप नदी तट पर स्थित उच्च विद्यालय प्रागंण में भी नदी का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन अभी भी बाधित है.

undefined

दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत जीटी रोड से उतर तरफ डहला के पास दर्जनों घर पानी से गिरा हुआ है. हालांकि, शुक्रवार को तीसरे दिन दुर्गावती नदी का जलस्तर घटने लगा है.

undefined

पानी घटने के बाद भी सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी है. कई जगहों पर सड़कों पर पानी बह रहा है. हालांकि, जल स्तर हल्का घटने से लोगों ने राहत मिलने की संभावना वयक्त की है

undefined
undefined
undefined
undefined
Also Read: PHOTOS: पटना में जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र के साथियों को किया सम्मानित
undefined
undefined
undefined
Also Read: PHOTOS: भागलपुर में हॉस्टल तक चल रही नाव, मार्केट में घुटने भर पानी, देखिए कैसे घरों में कैद हैं लोग..
undefined
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन