पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी की परीक्षा की तारीख, रेगुलर और वोकेशनल कोर्स के कार्यक्रम की जानें सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2023 2:51 PM
PPU में स्नातक रेगुलर और वोकेशनल कोर्स के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो जाएगी. सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम की सूची पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी कर दिया गया हैं.
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में स्नातक रेगुलर और वोकेशनल कोर्स के परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है. इसके साथ ही कुलपति प्रो. आर.के. सिंह के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश मंडल द्वारा परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो जाएगी. सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम की सूची पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी कर दिया गया हैं.
वहीं, स्नातक पार्ट वन रेगुलर कोर्स की परीक्षा 20 अप्रैल से दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इसमें ऑनर्स विषयों की परीक्षा 27 अप्रैल तक होगी जबकि सब्सिडियरी विषय की परीक्षा 2 मई से 17 मई तक आयोजित होगी. स्नातक पार्ट टू रेगुलर कोर्स की परीक्षा 9 मई से दो पालियों में आयोजित होगी. इसमें ऑनर्स विषय की परीक्षा 13 मई तक होगी. सब्सिडियरी विषय की परीक्षा 16 मई से 24 मई तक आयोजित होगी. स्नातक पार्ट थ्री रेगुलर कोर्स की परीक्षा 24 अप्रैल से 6 मई तक दो पालियों में आयोजित होगी.
वोकेशनल कोर्स पार्ट वन की परीक्षा 20 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी. वोकेशनल कोर्स पार्ट टू की परीक्षा 9 मई से 23 मई तक संचालित होगी. इसके अलावा वोकेशनल कोर्स पार्ट थ्री की परीक्षा 24 अप्रैल से 6 मई तक संचालित होगी.
वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी परीक्षाओं को लेकर परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं. निर्धारित समय से पहले वेबसाइट पर प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










