ePaper

लालू यादव ने अपनी रणनीति से बनाए दो पीएम, अब बिहार का बेटा बनेगा प्रधानमंत्री, बोले मुकेश सहनी

Updated at : 13 Sep 2022 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव ने अपनी रणनीति से बनाए दो पीएम, अब बिहार का बेटा बनेगा प्रधानमंत्री, बोले मुकेश सहनी

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार को अब तक छला गया है. इसलिए अब वह समय आ गया है जब बिहार का बेटा देश की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाया जाये. उन्होंने कहा राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी रणनीति और मदद से देश में दो प्रधानमंत्री बनाए हैं.

विज्ञापन

पटना. बोचहा के बलुआहा चौक पर महावीरी झंडा मेला के उद्घाटन समारोह में वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में बिहार का बेटा प्रधानमंत्री होगा. उन्होंने कहा की बिहार ने सिर्फ देश को ही नहीं दुनिया को लोकतंत्र का पाथ पढ़ाया है.

बिहार को अब तक छला गया

पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार को अब तक छला गया है. इसलिए अब वह समय आ गया है जब बिहार का बेटा देश की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाया जाये. उन्होंने कहा राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी रणनीति और मदद से देश में दो प्रधानमंत्री बनाए हैं. इसलिए अन्य राज्यों का भी अब कर्तव्य है कि बिहार के बेटे को प्रधानमंत्री बनाने में मदद करे.

लोगों से एकजुट होने की अपील

मुकेश सहनी ने बोचहा उपचुनाव में वीआइपी को समर्थन देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि बोचहा उपचुनाव में यहां के लोगों ने एनडीए को आईना दिखाया. उन्होंने निषाद समाज के लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि वीआइपी की प्राथमिकता निषादों को आरक्षण देने की लड़ाई लड़नी है. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में वैसे लोगों से जवाब मांगा जायेगा, जो आरक्षण के मामले को लटका रखे हैं.

Also Read: नरेंद्र मोदी से जीतन राम मांझी ने की बड़ी मांग, कहा बदलना चाहिए सेंट्रल विस्टा का नाम
उपचुनाव में उतरेगी वीआईपी 

वहीं इससे पहले भी वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने घोषणा की थी कि बिहार में होने वाले उपचुनाव उपचुनाव में वीआईपी सभी तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. सहनी ने कहा था कि जहां उप चुनाव होना है, वहां वीआईपी मजबूत स्थिति में है. वीआईपी उप चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं उतारेगी बल्कि जीतने के लिए मैदान में उतरेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन