बिहार के सभी पंचायतों में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक लगेगा किसान चौपाल, किसानों को दी जाएगी खेती की जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2022 7:59 AM
Bihar News: चौपाल में किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. इसके पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से रबी महाभियान - 2022 के शुभारंभ किया.
पटना. बिहार के सभी पंचायतों में 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक किसान चौपाल लगेगा. इसमें करीब साढ़े 12 लाख से अधिक किसान भाग लेंगे. चौपाल में किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. इसके पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से रबी महाभियान – 2022 के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर बताया गया कि रबी 2022 की सफलता के लिए रबी महाभियान की शुरुआत की जा रही है. इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा.
किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी. चौपाल के दौरान किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जायेगा . प्रतिदिन तीन पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा. प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान – 2022 से संबंधित सीडी एवं पुस्तिका का भी विमोचन किया. इस अवसर पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार आदि मौजूद थे.
Also Read: बिहार में चार से छह रुपये प्रति वर्गफुट की दर से मिलेगी जमीन, औद्योगिक भूमि का भी आवंटन शुरू
किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ रबी रथ पर एलईडी स्क्रीन पर कृषि संबंधित फिल्म दिखाकर जिन क्षेत्रों व पंचायतों में पुआल जलाने की घटना पहले अधिक होती रही है, वहां पर किसानों को पुआल नहीं जलाने और इससे खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. रथ के परिचालन रूट में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले किसान चौपाल की जानकारी दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










