ePaper

पटना में द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए नेताओं से मांगेगी समर्थन

Updated at : 05 Jul 2022 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए नेताओं से मांगेगी समर्थन

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना में हैं. द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. जहां से वह होटल मौर्य में एनडीए के नेताओं से मिलने पहुंचेंगी.

विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव के एनडीए की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच चुकी है. द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें. जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. द्रौपदी मुर्मू तय समय से एक घंटा लेट से पहुंची और आज ही वह दिल्ली भी लौट जाएंगी. द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सीएम जीतन राम मांझी और लोजपा रामबिलास के सांसद चिराग पासवान भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत 

पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से उनके स्वागत की भव्य तैयारी की गई थी. विविध संस्कृति वाले परिधानों में सजे कलाकारों ने उनका अभिनंदन किया. जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से निकलकर सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जाएंगी, जहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. जिसके बाद वह होटल मौर्या जाएंगी जहां वह एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी.

Also Read: केंद्र सरकार ने बिहार को दिए 1152 करोड़ रुपये, गांवों का होगा विकास, जानें कहां होंगे खर्च
साढ़े तीन घंटे पटना में रहेंगी

द्रौपदी मुर्मू तकरीबन साढ़े तीन घंटे पटना में रहेंगी. वह दोपहर का भोजन करने के बाद विशेष विमान से रवाना हो जाएंगी. इस दौरान वह एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी. जहां वह एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी. भाजपा ने राजद और वामदलों से भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की है.

इनके बीच है टक्कर 

देश में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से भाजपा ने झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रत्याशी बनाये गये हैं. द्रौपदी मुर्मू को बिहार में एनडीए के सभी घटक दलों ने खुलकर साथ दिया है जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद उनके खिलाफ खड़ी है. राजद विपक्ष के प्रत्याशी को वोट करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन