बिहार चुनाव 2020 : अब परिणाम का इंतजार, 10 को एक साथ दिखेगा होली और दीवाली जैसा नजारा!

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Result बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे एवं अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके साथ ही सभी की निगाहें 10 नवंबर पर जा टिकी है. इस खास दिन बिहार में एक साथ होली और दीवाली जैसा रोमांच दिखेगा. चुनाव परिणाम को लेकर समर्थकों और युवाओं के बीच उत्साह बना हुआ है.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Result बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे एवं अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके साथ ही सभी की निगाहें 10 नवंबर पर जा टिकी है. इस खास दिन बिहार में एक साथ होली और दीवाली जैसा रोमांच दिखेगा. चुनाव परिणाम को लेकर समर्थकों और युवाओं के बीच उत्साह बना हुआ है.
इन सबके बीच चुनाव परिणाम को लेकर सूबे के कारोबारियों में भी खुशी बन गयी है. कारोबारी एक तरफ अबीर-गुलाल तो दूसरी तरफ पटाखा भी बेचते दिख रहे हैं. कारोबारी कोरोना संकट के लंबे समय के बाद बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर के दिन को खास बनाने के लिए उत्साहित लोग अबीर-गुलाल की मांग कर रहे हैं. इसकी बिक्री भी तेजी से शुरू हुई है.
उधर, पटाखा कारोबारियों की मानें तो इस बार दीपावली से चार दिन पहले ही दीवाली मनायी जायेगी. इन सबके बीच चुनाव परिणाम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पैनी नजर रखेगी और गश्ती बढ़ायी जायेगी. चौक-चौराहों पर पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे.
मतगणना केंद्र पर मोबाइल के प्रयोग पर पूर्ण रुप से पाबंदी रहेगी. चुनाव आयोग के द्वारा मतगणना कर्मी, प्रत्याशी और उनके मतगणना अभिकर्ता के द्वारा मोबाइल का प्रयोग नहीं किया जा सकता है. इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किये जाने की बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, मतगणना केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मेटल डिटेक्टर से सघन जांच किया जायेगा.
गौर हो कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना आगामी 10 नवंबर को होगी. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगा. वहीं, इवीएम से मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगा.
मतगणना केंद्र पर मतों की गणना के समय सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जायेंगे. जिसको लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश को लेकर प्रत्याशी, उनके मतगणना अभिकर्ता, पत्रकार सहित मतगणना कर्मी और अधिकारियों को भी अपना प्राधिकार पत्र दिखाना होगा. पूर्ण रूप से जांच के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दिया जायेगा.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




