पिछले बार भी गलत साबित हुआ था Bihar Exit Poll, पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA की सरकार, जानें किसने कही ये बात

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Nov 2020 11:09 PM

विज्ञापन

Bihar Exit Poll 2020, Highlights, Reaction, JDU, NDA: समाचार चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए की अपेक्षा महागठबंधन को बढ़त दिखाए जाने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि 2015 के विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल भी गलत साबित हुआ था.

विज्ञापन

Bihar Exit Poll 2020, Highlights, Reaction, JDU, NDA: समाचार चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए की अपेक्षा महागठबंधन को बढ़त दिखाए जाने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि 2015 के विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल भी गलत साबित हुआ था.

समाचार चैनलों ने जो दिखाया था परिणाम उससे अलग था. उन्होंने आश्वस्त होकर कहा कि इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी.

Also Read: Bihar Exit Polls Result 2020 : NDA की सीटों पर क्या है एग्जिट पोल का रिजल्ट? BJP और JDU में कौन होगा भारी..

बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल तैयार करने के लिए जितने लोगों की सैंपलिंग की जाती है मतदाताओं की संख्या उससे कई गुना अधिक होती है. यही कारण है कि एग्जिट पोल वास्तविकता से अलग हो जाता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारियों ने जो फीडबैक लिया है वह एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग है. इसी आधार पर उन्होंने दावा किया कि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन