Bihar Election 2020: सीएम नीतीश आज पांच जनसभाओं को करेंगे संबोधित, जानें पूरा शेड्यूल

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Nov 2020 7:27 AM

विज्ञापन

Bihar Election 2020, CM Nitish Rally Schedule: निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को मधेपुरा और सुपौल जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे. यह जानकारी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने दी.

मुख्यमंत्री की पहली सभा मधेपुरा जिला अंतर्गत आलमनगर के पानी टंकी मैदान, आलमनगर, प्रखंड-आलमनगर, दूसरी सभा बिहारीगंज के एसबीजेएस उच्च विद्यालय का मैदान, उदाकिशुनगंज, प्रखंड-उदाकिशुनगंज में होगी.

वहीं तीसरी सभा सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज (अजा) में आरकेबीए उच्च विद्यालय का मैदान, त्रिवेणीगंज, प्रखंड-त्रिवेणीगंज में होगी. चौथी सभा पिपरा के कोशी प्रोजेक्ट मैदान, महा बाजार प्रखंड-पिपरा में तो पांचवी सभा को निर्मली के हरावत उच्च विद्यालय का मैदान, गणपतगंज, प्रखंड-राघोपुर में संबोधित करेंगे. इस दौरान पार्टी नेताओं को कोरोना को लेकर जरूरी गाइडलाइन का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया गया है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन