लॉकडाउन के दौरान बिहार में 12.48 प्रतिशत घटा कोरोना संक्रमण का मामला, 14.44 फीसदी बढ़ी सूबे में रिकवरी दर, जानें मौत के आंकड़े

Kolkata: A woman adjusts the protective face mask of her child, at a deserted road during the ongoing COVID-induced lockdown in Kolkata, Sunday, May 16, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI05_16_2021_000065A)
कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में लगाया गया लॉकडाउन संक्रमण चेन को तोड़ने में सफल रहा है. पांच मई से लेकर 22 मई यानी कुल 18 दिनों के दौरान संक्रमण दर में लगभग 12.48 फीसदी की कमी आयी है. इसके अलावा पांच मई से लेकर 22 मई तक राज्य की रिकवरी दर में भी उछाल आयी है. इस दौरान 14.44 फीसदी के करीब रिकवरी दर बढ़ी है.
कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में लगाया गया लॉकडाउन संक्रमण चेन को तोड़ने में सफल रहा है. पांच मई से लेकर 22 मई यानी कुल 18 दिनों के दौरान संक्रमण दर में लगभग 12.48 फीसदी की कमी आयी है. इसके अलावा पांच मई से लेकर 22 मई तक राज्य की रिकवरी दर में भी उछाल आयी है. इस दौरान 14.44 फीसदी के करीब रिकवरी दर बढ़ी है.
गौरतलब है कि राज्य में चार व पांच मई को संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक थी, जबकि अब मात्र 3.11 फीसदी तक पहुंच गयी है. वहीं चार व पांच मई को रिकवरी दर क्रमश: 78.36 और 78.38 फीसदी दर्ज की गयी थी. जबकि 22 मई को यह 92.80 फीसदी पहुंच गयी है. भले ही कोरोना संक्रमण की दर कम हुई हो, रिकवरी दर में भारी इजाफा हुआ हो, लेकिन कोरोना संक्रमण से मौत के मामलों में अभी स्थिति उतनी बेहतर नहीं हो पायी है.
आंकड़े बताते हैं कि राज्य में चार मई तक 2926 मौतें हो चुकी थी, जबकि 22 मई को यह आंकड़ा 4442 दर्ज किया गया, मतलब साफ है कि मात्र 18 दिनों में करीब 1516 लोगों की मौत कोरोना से हुई है,तो अपने आप में चिंताजनक है.भले ही कोरोना संक्रमण की दर कम हुई हो. रिकवरी दर में भारी इजाफा हुआ हो, लेकिन कोरोना संक्रमण से मौत के मामलों में अभी स्थिति उतनी बेहतर नहीं हो पायी है.
Also Read: बिहार में बढ़ सकता है लॉकडाउन, 25 मई के पहले एलान संभव, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक जल्द
आंकड़े बताते हैं कि राज्य में चार मई तक 2926 मौत हो चुकी थी, जबकि 21 मई को यह आंकड़ा 4337 दर्ज किया गया, मतलब साफ है कि मात्र 17 दिनों में करीब 1413 लोगों की मौत कोरोना से हुई है,तो अपने आप में चिंताजनक है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




