Bihar Board Matric Exam 2021: बिहार बोर्ड ने रद्द किया मैट्रिक सोशल साइंस का पेपर, जानिए फिर दोबारा कब होगी आयोजित

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board Matric Exam 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को शुरू हुए आज चौथा दिन है. तीसरे दिन सोशल साइंस का परीक्षा हुआ था. सोशल साइंस का परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 19 फरवरी दिन शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही यूट्युब चैनल और वाट्सएप ग्रुप पर मैट्रिक परीक्षा का सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र वायरल हो गया.

विज्ञापन

Bihar Board Matric Exam 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को शुरू हुए आज चौथा दिन है. तीसरे दिन सोशल साइंस का परीक्षा हुआ था. सोशल साइंस का परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 19 फरवरी दिन शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही यूट्युब चैनल और वाट्सएप ग्रुप पर मैट्रिक परीक्षा का सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र वायरल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी मच गयी. सभी परीक्षर्थी अपने-अपने मोबाइल पर पेपर देखने लगे. इसके बाद देर शाम तक पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया. इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादन ने भी ट्वीट कर सरकार से जवाब मांगा. इसके बाद बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर लीक होने की पुष्टि देर शाम तक की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फटकार के बाद बिहार बोर्ड ने सोशल साइंस का पेपर रद्द करने का फैसला लिया.

आठ मार्च को आयोजित की जाएगी परीक्षा

बिहार बोर्ड ने 19 फरवरी दिन शुक्रवार को होने वाली मैट्रिक के सोशल साइंस की परीक्षा रद्द कर दी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुक्रवार को सोशल साइंस की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. बोर्ड ने जांच में मामले को सही पाते हुए प्रथम पाली में सोशल साइंस की परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द कर दिया है. अब दोबारा ये परीक्षा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी.

ईंट-पथरों से गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस बल तैनात

बिहार बोर्ड के मैट्रिक की सोशल साइस की परीक्षा रद्द होने की खबर सुनते ही छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. शनिवार की सुबह पटना के एसके पुरी थाने के सामने 300 से अधिक की संख्या में छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया. छात्रों ने ईंट-पथरों से गाड़ियों को निशाना बनाया.

AN कॉलेज पटना के बाहर छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन क्वेश्चन पेपर लीक होने के विरोध में कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करायी. फिलहाल, घटना के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है. ऐसे में भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन