Bhojpuri : रोटी बनाते हुए दिखा रानी चटर्जी का कातिलाना अंदाज, वीडियो देख फैंस दे रहे मजेदार प्रतिक्रिया

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रानी शूटिंग से ब्रेक ले कर फिल्म के सेट पर ही रोटी बना रही हैं. पीले रंग की साड़ी पहन और मांग में सिंदूर लगा कर रानी चटर्जी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहे जाने वाली रानी चटर्जी अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रानी चटर्जी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. रानी के फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके इन पोस्ट को देखकर काफी खुश होते हैं. अब रानी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो सहरे किया है. इस वीडियो में उन्हें रोटी बनाते हुए देखा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी ने शेयर किया नया वीडियो

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रानी शूटिंग से ब्रेक ले कर फिल्म के सेट पर ही रोटी बना रही हैं. पीले रंग की साड़ी पहन और मांग में सिंदूर लगा कर रानी चटर्जी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. रोटी बनाते हुए रानी के लुक और कातिलाना अंदाज ने फैंस के मन को मोहित कर लिया है. फैंस रानी के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं.

बीवी नंबर एक की शूटिंग के दौरान सेट पर रानी ने बनायी रोटी

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘अजय झा जी ने कहा था, चलो शूटिंग करनी है और देखो क्या करवा रहे हैं. ये सबूत है कि मुझे रोटी बनानी आती है. एक एक्टर को सब कुछ करने आना चाहिए. बीवी नंबर 1 के सेट पर मस्ती करते हुए. रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर एक्टर विनय आनंद ने कमेन्ट कर लिखा कि इसे इक्स्पीरीअन्स समझ जाओ और सात साल तक शादी के बारे में मत सोचना, बस काम करना.

Also Read: Bhojpuri : जब शादीशुदा मर्दों पर आया भोजपुरी हसीनाओं का दिल, अक्षरा से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल

फैंस कर रहे मजेदार कमेन्ट

रानी के इस वीडियो पर एक्टर्स और फैंस दोनों ही कमेन्ट कर रहे हैं. रानी के एक फैन से मजेदार कमेन्ट करते हुए लिखा कि ‘मैंने आज तक कितनी रोटी बनाई हैं, किसी ने नहीं पूछा, लेकिन आपका तो वीडियो बन रहा है, आपके मजे हैं दीदी’. वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं कि पको पहली बार रोटी बनाते हुए देखा है’.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन