ePaper

Bhojpuri : जब शादीशुदा मर्दों पर आया भोजपुरी हसीनाओं का दिल, अक्षरा से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल

Updated at : 07 Nov 2022 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri : जब शादीशुदा मर्दों पर आया भोजपुरी हसीनाओं का दिल, अक्षरा से आम्रपाली तक इस लिस्ट में हैं शामिल

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के अफेयर की खबरें अकसर आती रहती हैं. हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली कई एक्ट्रेस के अफेयर तो शादीशुदा मर्दों के साथ भी हुए हैं. कई रिश्ते इसमें सफल हुए तो कई एक मोड़ पर आकर खत्म हो गए. हम आज आपको इन्हीं अभिनेत्रियों और उनके अफेयर के बारे में बता रहें हैं

विज्ञापन
undefined
अक्षरा सिंह

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के करोड़ों दीवाने हैं. अकसर विवादों में घिरी रहने वाली अक्षरा किसी पहचान की मोहताज नहीं है. भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह के रिश्ते के बारे में सभी को पता था. पवन सिंह की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद अक्षरा और पवन की नजदीकियां बढ़ी थी और दोनों ने इसी बात को सार्वजनिक मंच पर स्वीकार भी किया. हालांकि कुछ वक्त में दोनों के रास्ते अलग हो गए क्योंकि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ होते हुए दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ कर ली थी.

undefined
आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा जगत में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को कौन नहीं जानता है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी की सबसे सुपरहिट जोड़ी में से एक है. फैंस भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं. इन दोनों के रिश्ते की खबर हमेशा मीडिया में छाई रहती है. जबकि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पहले से शादीशुदा हैं.

undefined
निधि झा

भोजपुरी की लूलिया गर्ल निधि झा भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार के साथ लंबे वक्त तक रिलेशन में थी. जिसक बाद दोनों ने शादी कर ली थी. इन दोनों की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. बता दें कि यश कुमार पहले से अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ शादी के बंधन में बबंधे हुए थे. लेकिन यश कुमार अंजना सिंह से तलाक ले चुके हैं.

undefined
काजल राघवानी

भोजपुरी सुपरस्टार खेसरी लाल यादव के साथ बोल्ड अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी खूब जमती है. अकसर मीडिया में दोनों के डेट करने की खबरें भी आती रहती है. दोनों की ओं स्क्रीन जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है. हालंकी दोनों के ब्रेकअप की खबर आने के बाद से इस चर्चा पर विराम लग गया है.

undefined
पाखी हेगड़े

एक वक्त पर पाखी हेगड़े और शादीशुदा दिनेश लाल निरहुआ के रिश्ते की भी खूब चर्चा थी. पर इनका इश्क परवान चढ़ते चढ़ते रह गया. दोनों के रिश्तों की खबरों पर उ वक्त विराम लगा जब पाखी ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा.

undefined
स्मृति सिन्हा

भोजपुरी के स्टार पवन सिंह के साथ अकसर स्मृति सिन्हा दिख जाती हैं. पवन सिंह के फिल्मों और गानों में भी सबसे अधिक स्मृति सिन्हा ही दिखती हैं. इसी वजह से पवन सिंह और स्मृती सिन्हा के रिश्ते की चर्चा मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन