पलामू में CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, असम का रहने वाला था प्रांजल

Updated:
विज्ञापन

पलामू से CRPF जवान के आत्महत्या की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम प्रांजल नाथ है. साथ ही जानकारी मिली है कि उन्होंने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है.

विज्ञापन

CRPF Jawan Suicide: पलामू से CRPF जवान के आत्महत्या की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम प्रांजल नाथ बताया जा रहा है. साथ ही जानकारी मिली है कि उन्होंने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है. घटना चियांकी स्थित 112 बटालियन मुख्यालय की बतायी जा रही है. बता दें कि मृतक सीआरपीएफ जवान बीते दिन 8 जुलाई को ही करीब दो महीने की छुट्टी से वापस लौटा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

बता दें कि घटना सोमवार अहले सुबह 3 बजे की है जब जवान प्रांजल नाथ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. साथ ही घटनास्थल से कोई भी सूसाइड नोट मिलने की अभी तक सूचना नहीं है. इस घटना के बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय सीआरपीएफ जवान प्रांजल असम राज्य का रहने वाला है और बीते शनिवार को ही छुट्टी से ड्यूटी पर आया था.

एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया

सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों के पहुंचने के बाद, प्राथमिक जांच की गई और उसके बाद मृत जवान के शरीर को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच लाया गया, जहां उसकी पोस्टमार्टम की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद मृत जवान के शव को उसके पैतृक गांव भेजने की तैयारी की जायेगी. उसके घर वालों को सूचना दे दी गई है.

मृत जवान के साथियों से पूछताछ शुरू

इधर सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों की एक टीम मृत जवान प्रांजल नाथ के करीबी जवान साथियों से पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारी मुख्य रूप से यह जानकारी जुटा रहे है कि कहीं आत्महत्या से पहले प्रांजल की किसी से कहासुनी तो नहीं हो गई थी. एक आशंका यह भी है कि जब जवान अपने घर गया हुआ था उस समय घर में किसी तरह की कोई पारिवारिक विवाद तो नहीं हुई थी. सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola