सरकारी विभागों में लापरवाहों की फौज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2015 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

संपादक महोदय, देवघर के बिजली विभाग के अधिकारियों की ‘महानता’ का बखान शब्दों में करना संभव नहीं है. बीते दो महीने से श्रवणी मेले में निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए रखरखाव के नाम पर अघोषित कटौती से लोगों जीना दूभर हो गया था.अब जबकि श्रवण मास शुरू हो गया है, तब भी शहरी क्षेत्र […]
विज्ञापन
संपादक महोदय, देवघर के बिजली विभाग के अधिकारियों की ‘महानता’ का बखान शब्दों में करना संभव नहीं है. बीते दो महीने से श्रवणी मेले में निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए रखरखाव के नाम पर अघोषित कटौती से लोगों जीना दूभर हो गया था.अब जबकि श्रवण मास शुरू हो गया है, तब भी शहरी क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति की जा रही है.
लगता है, इस विभाग के अधिकारीगण निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए श्रवणी पूर्णिमा तक रखरखाव का कार्य ही जारी रखेंगे. झारखंड राज्य की यही विडंबना है कि यहां पर किसी भी स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाती है. इस प्रकार की अराजकता सिर्फ बिजली विभाग में ही नहीं है, अपितु हर विभाग में लापरवाह अधिकारियों की फौज तैनात है.
सुनील कुमार झा, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




