पूजा पंडाल वाले कृपया ध्यान दें!

मैं आपके दैनिक अखबार के माध्यम से रांची और राज्यभर में पूजा पंडालों का आयोजन करनेवाली समितियों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अपने–अपने पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार पर एक बैनर लगायें, जिसमें बड़े–बड़े अक्षरों में यह लिखा गया हो, ‘अगर आप अपने जीवन में कभी भी कन्या भ्रूण हत्या में शामिल रहे […]
मैं आपके दैनिक अखबार के माध्यम से रांची और राज्यभर में पूजा पंडालों का आयोजन करनेवाली समितियों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अपने–अपने पूजा पंडाल के प्रवेश द्वार पर एक बैनर लगायें, जिसमें बड़े–बड़े अक्षरों में यह लिखा गया हो, ‘अगर आप अपने जीवन में कभी भी कन्या भ्रूण हत्या में शामिल रहे हों तो कृपया आप मां दुर्गा के दर्शन इस पंडाल में न करें, नारी सम्मान का यह ढकोसला रहने दें.’
यकीन मानिए, अगर इस संदेश से सिर्फ एक कन्या भ्रूण की हत्या भी रुकती है तो यह हमारे शहर और राज्य में दुर्गा पूजा की सही मायने में सार्थकता होगी. वैसे भी, हम देवी शक्ति की पूजा और उपासना तो पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं, लेकिन अपने ही घरों पर बेटों की अपेक्षा बेटियों के साथ भेदभाव करते हैं. यह ढकोसला नहीं तो और क्या है? क्या हमारे इस कृत्य से देवी प्रसन्न होती होंगी?
(प्रदीप पांडेय, रांची)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










