हर कोई करे हिमालय की रक्षा

Published at :06 May 2015 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
हर कोई करे हिमालय की रक्षा

नेपाल के भूकंप में हुई तबाही ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. हर जगह भय, भूख और शोक फैला हुआ है. इस बीच सवाल यह भी है कि आखिर धरती मां ने ऐसा रूप धारण क्यों किया? क्यों एक मां ने दूसरी मां की गोद को सूनी कर दी? इस प्राकृतिक आपदा […]

विज्ञापन
नेपाल के भूकंप में हुई तबाही ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. हर जगह भय, भूख और शोक फैला हुआ है. इस बीच सवाल यह भी है कि आखिर धरती मां ने ऐसा रूप धारण क्यों किया?
क्यों एक मां ने दूसरी मां की गोद को सूनी कर दी? इस प्राकृतिक आपदा के लिए कोई और नहीं, बल्कि हम खुद जिम्मेदार हैं. हिमालयी क्षेत्र में ऐसी प्राकृतिक आपदा कोई पहली बार नहीं आयी है. इसके पहले भी आयी थी और बाद में भी आने की आशंका है.
हिमालय के उत्तर में स्थित चीन में इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं आती ही रहती हैं, लेकिन अब उसने अपनी दिशा दक्षिण की ओर भारत, नेपाल और भूटान की ओर कर दिया है. ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि आखिर हम हिमालय की चिंता क्यों करें? सिर्फ इतना कह देने भर से ही काम नहीं चलेगा. हर किसी को उसकी रक्षा करनी होगी.
मिनी राव, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola