सभी देशवासी करें सहयोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Mar 2015 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

आज हमारे देश में किसी भी दुर्दशा का मुख्य कारण एक-दूसरे को सहयोग नहीं करना है. जब हम एक-दूसरे की जरूरतों की अनदेखी कर देते हैं और अपने आप को समाज से अलग मानने लगते हैं, तब स्थिति भयावह हो जाती है. आज मैं आप सभी का ध्यान एक मसले की ओर आकृष्ट करवाना चाहती […]
विज्ञापन
आज हमारे देश में किसी भी दुर्दशा का मुख्य कारण एक-दूसरे को सहयोग नहीं करना है. जब हम एक-दूसरे की जरूरतों की अनदेखी कर देते हैं और अपने आप को समाज से अलग मानने लगते हैं, तब स्थिति भयावह हो जाती है. आज मैं आप सभी का ध्यान एक मसले की ओर आकृष्ट करवाना चाहती हूं.
बिहार के छपरा व उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की सीमा पर स्थित एक गांव है सिताब दियारा, जहां लोकनायक जय प्रकाश पैदा हुए थे. इस क्षेत्र में सरयू नदी जेपी के घर की ओर बढ़ रही है, जिससे गांववाले एकजुट होकर आपसी सहयोग से बचाव कार्य कर रहे हैं. प्रशासनिक स्तर से इस दिशा में कोई काम नहीं करवाया जा रहा है. नदी के कटाव से गांव मात्र कुछ सौ मीटर की दूरी पर रह गया है.
सरकार की ओर से इस प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए पूर्व में कराये गये कार्यो में सफलता नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुद ही मोरचा संभाल लिया है. इस बचाव कार्य को अंजाम देने में ग्रामीणों को करीब 50 लाख रुपये की जरूरत है. अभी तक लोगों ने आपसी चंदे से सिर्फ तीन लाख रुपये ही एकत्र हो पाये हैं. अब भी 47 लाख रुपये की दरकार है. हम सभी को इस बचाव कार्य के लिए मिल कर सहयोग करना चाहिए. अपनी एकता दिखाने का वक्त आ गया है, जो कहीं गुम हो गयी है. हम सबको इसकी शुरुआत करनी होगी.
मेरा सभी देशवासियों से अनुरोध है कि वे इस बचाव कार्य को पूरा करने में ग्रामीणों का सहयोग करें. इससे न केवल किसी गांव के लोगों की जिंदगी बदल सकती है, बल्कि वहां के लोगों का भविष्य भी संवर सकता है. इस मुहिम से जुड़ने के लिए लोगों को महान आंदोलनकारी जयप्रकाश नारायण के रास्ते पर चलना होगा. आइए, हम ग्रामीणों की मदद करें.
अक्षत सिन्हा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




