नये साल का क्या हो संकल्प!
Updated at : 27 Dec 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

अब हम लोग दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हैं और नये साल की ओर बढ़ रहे हैं. कुछ दिनों के बाद नया साल मनायेंगे.यूं तो पूरी दुनिया में लोग बड़ी धूम-धाम से नया साल मनाते हैं और नये साल की खुशी में पिकनिक भी मनाते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि नये साल की शुरुआत […]
विज्ञापन
अब हम लोग दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हैं और नये साल की ओर बढ़ रहे हैं. कुछ दिनों के बाद नया साल मनायेंगे.यूं तो पूरी दुनिया में लोग बड़ी धूम-धाम से नया साल मनाते हैं और नये साल की खुशी में पिकनिक भी मनाते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि नये साल की शुरुआत कुछ अच्छे काम से करना चाहिए. जैसे-जैसे युग बदला है, मनुष्य की सोच में भी बदलाव आया है. आज दुनिया पहले की अपेक्षा बिलकुल बदल चुकी है.
लोग फैशन के पीछे भाग रहे हैं. लोग कोई भी काम खुद से नहीं करते हैं, बल्कि मशीन का इस्तेमाल करते हैं. यही स्थिति रही, तो आगे चलकर इंसान आलसी होता जायेगा. इसका स्वास्थ्य पर असर पड़ना स्वाभाविक है. इसलिए नये साल पर कुछ काम खुद से करने का संकल्प लें और अपने शरीर को स्वस्थ बनायें.
मो जमील, मधुबनी, बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




