मृदा स्वास्थ्य कार्ड जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मिट्टी में कई प्रकार के तत्व पाये जाते हैं, जिनका संतुलित अनुपात में होना बहुत जरूरी है, ताकि हम इस मिट्टी से शुद्ध अनाज, फल आदि उपजा सकें, बिना फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किये. आज ज्यादा पैदावार के लिए खेतों में खूब फर्टिलाइजर डाला जाता है, जो घूम कर हम तक ही लौट आता है. इसके […]
विज्ञापन
मिट्टी में कई प्रकार के तत्व पाये जाते हैं, जिनका संतुलित अनुपात में होना बहुत जरूरी है, ताकि हम इस मिट्टी से शुद्ध अनाज, फल आदि उपजा सकें, बिना फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किये. आज ज्यादा पैदावार के लिए खेतों में खूब फर्टिलाइजर डाला जाता है, जो घूम कर हम तक ही लौट आता है. इसके परिणामस्वरूप जानलेवा रोग होते हैं.
इन सब से भविष्य में छुटकारा पाने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजना लायी गयी है, ताकि हर किसान अपनी मिट्टी से भली-भांति परिचित हो, ताकि बेहिसाब फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से बचा जा सके. कुल 16 प्रकार के मानकों के आधार पर मिट्टी के स्वास्थ की जांच की जाती है. बिहार में इस योजना का लाभ लाखों किसानों ने लिया है. जैविक खेती को बढ़ाने में मृदा कार्ड अहम भूमिका निभा सकता है. इसलिए हर किसान को मृदा स्वास्थ कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए.
अमर यादव, धनबाद, झारखंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










