महापुरुषों पर गलत बयान देने से परहेज करें नेता
Updated at : 18 Dec 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर गलत टिप्पणी करना ठीक नहीं है. इससे परहेज करना चाहिए. हाल के दिनों में कई नेताओं ने समाचार में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान दिये हैं. इस तरह के बयानबाजी से गलत असर पड़ता है. इस तरह की ओछी बयानबाजी से आम लोगों की भावना को ठेस […]
विज्ञापन
महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर गलत टिप्पणी करना ठीक नहीं है. इससे परहेज करना चाहिए. हाल के दिनों में कई नेताओं ने समाचार में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान दिये हैं. इस तरह के बयानबाजी से गलत असर पड़ता है.
इस तरह की ओछी बयानबाजी से आम लोगों की भावना को ठेस पहुंचता है़ इस तरह की राजनीति नेताओं के नैतिक मूल्यों के पतन को दरसाता है. नेता लोग इस ओछी राजनीति के सहारे अपनी डूबती राजनीतिक नैया को पार लगाना चाहते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि जनता अब जागरूक हो चुकी है. जनता को मूर्ख बनाना अब मुश्किल है. जनता अब पहले वाली मानसिकता से बाहर निकलकर आज एक सुखी, संपन्न एवं उन्नत भारत की कल्पना करती है एवं सपना देखती है.
डॉ हरि गोविंद प्रसाद, बेगूसराय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




