ePaper

सीतामढ़ी की अंजुम और यास्मीन का जज्बा प्रशंसनीय

Updated at : 17 Sep 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी की अंजुम और यास्मीन का जज्बा प्रशंसनीय

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में आज जो कृषि क्षेत्र की समस्या है, वह बेहद दयनीय है. अगर इस क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से कार्य किया जाये, तो कृषि क्षेत्र की स्थिति सुधर सकती है. बिहार के सीतामढ़ी निवासी दो लड़कियां अंजुम व यास्मीन इसी सोच के साथ कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल कर […]

विज्ञापन

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में आज जो कृषि क्षेत्र की समस्या है, वह बेहद दयनीय है. अगर इस क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से कार्य किया जाये, तो कृषि क्षेत्र की स्थिति सुधर सकती है. बिहार के सीतामढ़ी निवासी दो लड़कियां अंजुम व यास्मीन इसी सोच के साथ कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं. ये लड़कियां इस बात को साबित करना चाहती हैं कि आज अगर वैज्ञानिक ढंग से कृषि की जाये, तो भारत कृषि उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में एक बड़ा स्थान हासिल कर सकता है.

अगर कृषि उत्पादन सही होगा, तो महंगाई भी कम होगी. कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं देख रहीं इन लड़कियों का जज्बा वास्तव में प्रशंसनीय है. इन दोनों लड़कियों का सपना है कि कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान कर नयी-नयी तकनीकों की स्थापना करना, ताकि हमारा देश कृषि में आत्मनिर्भर के साथ बड़े स्तर पर दूसरे देशों को निर्यात भी करे.

मो इमरान, सीतामढ़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola