इसके दूरगामी परिणाम होंगे
Updated at : 16 Sep 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे मंत्रालय ने निर्णय लिया हैं कि वह 400 ऐसी मशीनें लगायेगा, जिनमें प्लास्टिक बोतलें क्रश या रिसाइकल के लिए डालने वाले काे कैशबैक दिया जायेगा या मोबाइल उनका रिचार्ज किया जायेगा. इस फैसले की जितनी तारीफ की जाए, कम हैं. इससे परिसर को साफ रखने में काफी मदद मिलेगी. साथ ही मिनरल वाटर के […]
विज्ञापन
रेलवे मंत्रालय ने निर्णय लिया हैं कि वह 400 ऐसी मशीनें लगायेगा, जिनमें प्लास्टिक बोतलें क्रश या रिसाइकल के लिए डालने वाले काे कैशबैक दिया जायेगा या मोबाइल उनका रिचार्ज किया जायेगा. इस फैसले की जितनी तारीफ की जाए, कम हैं.
इससे परिसर को साफ रखने में काफी मदद मिलेगी. साथ ही मिनरल वाटर के नाम पर पुरानी बोतलों में साधारण पानी बेचने वालों के गोरखधंधे पर भी लगाम लगेगी. जापान जैसे देशों से हमें काफी कुछ सीखने की जरूरत है, जहां प्लास्टिक देने पर नाश्ता या खाना दिया जाता हैं.
उम्मीद है, स्वच्छता अभियान में ऐसे और फैसले आयेंगे, जो मील का पत्थर साबित होंगे. इसके सफल प्रयोग के बाद से इसे मॉल और बस पड़ावों पर लगाया जाना चाहिए, जिससे हर जगह से प्लास्टिक की बोतलें समाप्त किया जा सकें.
सीमा साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




