ePaper

भीषण गर्मी में भी कम नहीं हो मतदाताओं का उत्साह

Updated at : 09 May 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भी कम नहीं हो मतदाताओं का उत्साह

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार चुनाव चल रहा है. 12 मई को छठे चरण के लिए मतदान होना है. हालांकि, हाल के दिनों में गर्मी ने भी प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. इससे लोग घबराएं नहीं और मतदान के दिन अपना वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें. क्योंकि, पांच साल बाद […]

विज्ञापन
लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार चुनाव चल रहा है. 12 मई को छठे चरण के लिए मतदान होना है. हालांकि, हाल के दिनों में गर्मी ने भी प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है.
इससे लोग घबराएं नहीं और मतदान के दिन अपना वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें. क्योंकि, पांच साल बाद ही यह मौका मिलेगा. इसलिए सभी को इसमें खुलकर हिस्सा लेना चाहिए. भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि इसमें सभी वर्गों व धर्मों के लोग हिस्सा लेते हैं.
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हम सभी को योगदान देना होगा. मतदान सिर्फ आपका अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है. आपका वोट न देना एक अयोग्य उम्मीदवार को दोगुनी ताकत देता है. मतदाताओं को योग्य उम्मीदवार को चुनने के लिए वोट जरूर करना चाहिए.
अंकित कुमार, यादवपुर (गोपालगंज)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola