छौड़ाही ओपी को मिले पूर्ण थाने का दर्जा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय जिले का छौहाड़ी प्रखंड काफी समृद्ध है, जिसकी आबादी 1.50 लाख है. इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां ओपी (सहायक थाना) खोला गया है. इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन लोगों की मांग की है कि इसे पूर्ण थाने का दर्जा दिया जाये. छौहाड़ी प्रखंड में आपराधिक मामले होने पर वरीय […]
विज्ञापन
बेगूसराय जिले का छौहाड़ी प्रखंड काफी समृद्ध है, जिसकी आबादी 1.50 लाख है. इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां ओपी (सहायक थाना) खोला गया है.
इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन लोगों की मांग की है कि इसे पूर्ण थाने का दर्जा दिया जाये. छौहाड़ी प्रखंड में आपराधिक मामले होने पर वरीय पुलिस अधिकारियों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह प्रखंड काफी महत्वपूर्ण है. इस लिए यहां के सहायक थाने को पूर्ण थाने का दर्जा दिया जाना चाहिए. पूर्ण थाना का दर्जा मिलने से यहां पुलिस बल की कमी भी खत्म हो जायेगी और अपराध पर काफी हद तक लगाम लगेगा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेगी.
अरुण कुमार, शाहपुर, छौड़ाही (बेगूसराय )
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










