मध्यस्थता के नाम पर विवाद टालने का प्रयास न हो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अयोध्या भगवान राम के जन्म स्थान के रूप में पूरी दुनिया में मान्य है. राम अयोध्या के पर्याय हैं और साथ ही देश की अस्मिता के प्रतीक भी. अगर उनके नाम का मंदिर उनके जन्म स्थान पर नहीं बन सकता, तो और कहां बन सकता है? आखिर इस साधारण से प्रश्न पर ईमानदारी से विचार […]
विज्ञापन
अयोध्या भगवान राम के जन्म स्थान के रूप में पूरी दुनिया में मान्य है. राम अयोध्या के पर्याय हैं और साथ ही देश की अस्मिता के प्रतीक भी. अगर उनके नाम का मंदिर उनके जन्म स्थान पर नहीं बन सकता, तो और कहां बन सकता है? आखिर इस साधारण से प्रश्न पर ईमानदारी से विचार करने वाला कोई भी व्यक्ति या संगठन अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का विरोध कैसे कर सकता है? यदि वह करता है तो क्या उसे भारतीय समाज का हितैषी कहा जा सकता है?
स्पष्ट नहीं कि अयोध्या विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता की सूरत बनेगी या नहीं, लेकिन अगर ऐसी सूरत बनती है तो फिर यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि यथाशीघ्र समाधान के करीब पहुंचा जाये, क्योंकि पहले ही बहुत अधिक देर हो चुकी है और लोग अधीर हो रहे हैं. इस अधीरता का आभास सुप्रीम कोर्ट को भी होना चाहिए. मध्यस्थता के नाम पर ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे विवाद को टालने की कोशिश होती दिखे.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह (भागलपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










