देश की मजबूती के लिए मताधिकार का करें प्रयोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भारत एक लोकतांत्रिक देश है. यहां की शासन व्यवस्था का संचालन यहां के लोगों द्वारा चुने गये प्रतिनिधि के द्वारा होता है. लेकिन, हम अपनेेे मत का इस्तेमाल एक सही ईमानदार एवं योग्य प्रतिनिधि को चुनने में नहीं कर पाते हैं. हम तरह-तरह के प्रलोभन में आकर एक अयोग्य प्रतिनिधि का चुनाव कर लेते हैं. […]
विज्ञापन
भारत एक लोकतांत्रिक देश है. यहां की शासन व्यवस्था का संचालन यहां के लोगों द्वारा चुने गये प्रतिनिधि के द्वारा होता है. लेकिन, हम अपनेेे मत का इस्तेमाल एक सही ईमानदार एवं योग्य प्रतिनिधि को चुनने में नहीं कर पाते हैं.
हम तरह-तरह के प्रलोभन में आकर एक अयोग्य प्रतिनिधि का चुनाव कर लेते हैं. बहुत से लोग अपने मत का प्रयोग भी नहीं करते हैं. मत देना फिजूल काम समझते हैं.
लेकिन, यह ऐसी ताकत है, जिसके जरिये पूरेेेे देश की दिशा एवं दशा बदली जा सकती है. इसलिए हर कोई अपनेेेे इस अधिकार का प्रयोग करें और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें. हर मतदाता को जागरूक करने के लिए प्रत्येक 25 जनवरी को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि सभी मतदाता प्रत्येक चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. सभी मतदाताओं को अपने इस अनमोल अधिकार का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए, ताकि एक योग्य प्रतिनिधि का चुनाव हो सके.
अंकित कुमार, बिशुनपुर, यादवपुर (गोपालगंज)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










