लापरवाही का नतीजा

Updated at : 22 Oct 2018 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही का नतीजा

जहां पूरा देश विजयादशमी का उत्सव मना रहा था, वहीं अमृतसर के जोड़ा फाटक के नजदीक उत्सव मातम में बदल गया. 60 से भी अधिक लोग रावण दहन देखने के क्रम में ट्रेन के शिकार होकर काल कवलित हो गये. कुछ तो आयोजकों की लापरवाही और कुछ रेलवे की असतर्कता के नतीजे के कारण यह […]

विज्ञापन
जहां पूरा देश विजयादशमी का उत्सव मना रहा था, वहीं अमृतसर के जोड़ा फाटक के नजदीक उत्सव मातम में बदल गया. 60 से भी अधिक लोग रावण दहन देखने के क्रम में ट्रेन के शिकार होकर काल कवलित हो गये.
कुछ तो आयोजकों की लापरवाही और कुछ रेलवे की असतर्कता के नतीजे के कारण यह घटना हुई. लोग भी सतर्क नहीं थे. उन्हें रेलवे ट्रैक पर खड़ा नहीं होना चाहिए था. अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चालू हो गयी है, यह और भी दुखद है.
जहां एक तरफ क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू से इस घटना पर संवेदना की अपेक्षा थी, वहीं उनका यह बयान कि यह घटना कुदरत का कहर है, और भी दुखी कर गया. राजनेताओं को ऐसे बयान से बचना चाहिए. इस घटना से सीख लेते हुए कोशिश यह होनी चाहिए कि कभी भी भीड़ एकत्रित करने वाले आयोजन रेलवे ट्रैक, सड़क आदि के किनारे नहीं करने चाहिए.
सत्येंद्र कुमार पांडेय, नामकुम, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola