पैसों के कारण नहीं होगा कोई इलाज से वंचित

Updated at : 25 Sep 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
पैसों के कारण नहीं होगा कोई इलाज से वंचित

आयुष्मान भारत योजना से उन लाखों परिवारों को फायदा होगा, जिनके परिजन पैसे की कमी के कारण सही इलाज से वंचित रहते हैं.इस योजना का लाभ वैसे परिवार ही उठा सकते हैं, जो परिवार खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम से जुड़े हैं तथा जिनके पास राशन कार्ड है. योजना के तहत लोग अपनी इच्छा के अनुसार राज्य […]

विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना से उन लाखों परिवारों को फायदा होगा, जिनके परिजन पैसे की कमी के कारण सही इलाज से वंचित रहते हैं.इस योजना का लाभ वैसे परिवार ही उठा सकते हैं, जो परिवार खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम से जुड़े हैं तथा जिनके पास राशन कार्ड है. योजना के तहत लोग अपनी इच्छा के अनुसार राज्य के बाहर भी इलाज करवा सकते हैं. इसके अलावा रहने-खाने की भी सुविधा मुफ्त होगी. सरकार ने इस योजना को ग‌ड़बड़ी से बचाने के उपाय भी किये हैं.
योजना से संबंधित अस्पतालों को मरीज, उनकी बीमारी तथा उनके खर्च का पूरा ब्योरा ऑनलाइन भरना हैं, ताकि अगर किसी अस्पताल ने फर्जीवाड़ा किया, तो उसका बचना मुश्किल होगा. इस योजना के बारे में लोगों को जानकारी पहुंचाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए.
अभिजीत मेहरा, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola