प्रशासन का काम सराहनीय

जमशेदपुर में ऑटोरिक्शा चालकों की हड़ताल से लोगों को थोड़ी परेशानी अवश्य हो रही है, लेकिन लोग इस बार प्रशासन के साथ हैं. जबर्दस्ती, ठूंसकर और क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने के कारण लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने जांच अभियान का जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है. शहर की जनता […]
जमशेदपुर में ऑटोरिक्शा चालकों की हड़ताल से लोगों को थोड़ी परेशानी अवश्य हो रही है, लेकिन लोग इस बार प्रशासन के साथ हैं. जबर्दस्ती, ठूंसकर और क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने के कारण लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने जांच अभियान का जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है. शहर की जनता वाहन चालकों की मनमानी से तंग आ चुकी है. लोग लिफ्ट देकर एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और इस नाजायज हड़ताल के खिलाफ डट कर खड़े हैं. सरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि वे इन हड़तालियों के आगे घुटने न टेकें और उन्हें एक सबक दे. .
प्रदीप कुमार, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




