परिणाम जल्द हो जारी

Updated at : 03 Jul 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
परिणाम जल्द हो जारी

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए करीब दो-तीन साल पूर्व शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की गयी. इसमें पहले तो विज्ञापन प्रकाशन में ही स्थानीयता नीति को लेकर नौटंकी हुई. कई बार मामला हाइकोर्ट में गया. हाइकोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पुनः प्रारंभ हुई. इसके बाद अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा ली […]

विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए करीब दो-तीन साल पूर्व शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की गयी. इसमें पहले तो विज्ञापन प्रकाशन में ही स्थानीयता नीति को लेकर नौटंकी हुई. कई बार मामला हाइकोर्ट में गया.
हाइकोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पुनः प्रारंभ हुई. इसके बाद अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा ली गयी. आज करीब आठ माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया. सरकार के स्तर पर इसे बार-बार टाला जा रहा है. शिक्षक नियुक्ति परीक्षा परिणाम के प्रकाशन में हो रही देरी से जहां उम्मीदवारों में रोष है, वहीं बच्चों की शिक्षा पर इसका असर पड़ रहा है.
हाल में मैट्रिक व इंटर के जारी हुए रिजल्ट इसका प्रमाण हैं. अतः सरकार से अनुरोध है कि शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के परिणाम जारी करने में अब और विलंब न करे और इसे जल्द जारी किया जाये.
प्रभात प्रसाद, विष्णुगढ़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola