भूमि- अधिग्रहण कानून

Updated at : 22 Jun 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि- अधिग्रहण कानून

झारखंड में जमीन का मुद्दा गरम है. विपक्ष का आरोप है कि कानून में संशोधन करके सरकार आदिवासियों की जमीन पूंजीपतियों को दे देगी. जबकि सरकार का कहना है कि सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्कूल-अस्पताल के लिए ही जमीन ली जायेगी. सरकार विपक्ष को विकास-विरोधी बता रही है. इसके विरोध में एक बार बंद हुआ […]

विज्ञापन

झारखंड में जमीन का मुद्दा गरम है. विपक्ष का आरोप है कि कानून में संशोधन करके सरकार आदिवासियों की जमीन पूंजीपतियों को दे देगी. जबकि सरकार का कहना है कि सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्कूल-अस्पताल के लिए ही जमीन ली जायेगी. सरकार विपक्ष को विकास-विरोधी बता रही है. इसके विरोध में एक बार बंद हुआ है और दूसरा प्रस्तावित है. सरकार विपक्ष को बहस की चुनौती दे रही है, जो सराहनीय है.

लेकिन विपक्ष चर्चा के बदले विरोध कर रहा है. सरकार के पास जो जमीन है, स्कूल-अस्पताल है, उनकी दशा तो सुधार नहीं पा रही, फिर नयी जमीन लेने को क्यों आतुर है? शिक्षक, डॉक्टर-नर्सों की कमी, मैट्रिक- इंटर के नतीजे शर्मनाक हैं, फिर भी नये स्कूल-अस्पताल क्यों खोलने हैं? पक्ष या विपक्ष किसी की बातें सुनकर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद नहीं लग रही.

राजन सिंह, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola