महत्वाकांक्षा का शिकार नक्सलवाद

Published at :08 May 2014 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
महत्वाकांक्षा का शिकार नक्सलवाद

समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को उसका हक-अधिकार दिलाने के उद्देश्य से शुरू नक्सलवाद अब वही नहीं रह गया है. अब वह अति महत्वाकांक्षी और समय से पहले सब कुछ हासिल करने की चाहत रखनेवाले असंतुष्ट व्यक्तियों का गिरोह बन कर रह गया है. ये वे लोग हैं, जो आदिवासियों को बलि का […]

विज्ञापन

समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को उसका हक-अधिकार दिलाने के उद्देश्य से शुरू नक्सलवाद अब वही नहीं रह गया है. अब वह अति महत्वाकांक्षी और समय से पहले सब कुछ हासिल करने की चाहत रखनेवाले असंतुष्ट व्यक्तियों का गिरोह बन कर रह गया है.

ये वे लोग हैं, जो आदिवासियों को बलि का बकरा बना कर खुद सत्ता पर कब्जा करना चाह रहे हैं. बेशक आदिवासियों को विकास के नाम पर उनकी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आज के नक्सली गिरोह आदिवासियों को उनका हक दे या दिला रहे हैं. छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं का सफाया किया गया, वह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है.

इसलिए केंद्र के साथ राज्य सरकारों को दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के हर उस तरीके को अपनाना चाहिए, जो कारगर साबित हो सके.

रानी सिन्हा, भंडरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola