गोरक्षा के नाम पर इंसाफ का खेल

Updated at : 05 Jul 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
गोरक्षा के नाम पर इंसाफ का खेल

कुछ वर्षों से हमारे देश में इंसाफ देने का नया रूप देखने को मिल रहा है. इंसाफ एक ऐसे अपराध में जनता द्वारा सड़कों पर दी जा रही है, जो शक पर आधारित है. यह गौ तस्करी और गोहत्या के शक में निर्मम तरीके से दी जा रही है. देश के कई भागों में ऐसी […]

विज्ञापन
कुछ वर्षों से हमारे देश में इंसाफ देने का नया रूप देखने को मिल रहा है. इंसाफ एक ऐसे अपराध में जनता द्वारा सड़कों पर दी जा रही है, जो शक पर आधारित है. यह गौ तस्करी और गोहत्या के शक में निर्मम तरीके से दी जा रही है. देश के कई भागों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं.
नकली गोरक्षक गौ रक्षा का ढोंग कर रहे हैं. कई नेता इन गोरक्षकों का मनोबल बढ़ाते नजर आते हैं. उनके बयान सुनकर ऐसा प्रतीत होता है कि इंसान की जान की कीमत कुछ भी नहीं. देश के प्रधानमंत्री ताकतवर हैं, विदेशों में शक्ति प्रर्दशन करते हैं और देश के इन नकली गोरक्षकों से मार्मिक अपील करते नजर आते हैं. देश में कानून है. गोहत्या के दोषी को कानून के मुताबिक दंड मिलना चाहिए. सरकार जागे ताकि कोई भी कानून को हाथ में लेने की हिमायत ना कर सके.
राजन राज, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola