निर्दयी भीड़ और प्रशासन

Updated at : 30 Jun 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
निर्दयी भीड़ और प्रशासन

भीड़ द्वारा हो रही हत्याएं बहुत ही दर्दनाक है. उस भीड़ का शिकार मैं या आप में से कोई भी हो सकता है. वह भीड़ निर्दयी होती है. वह भीड़ घरों में मातम ला सकती है. ऐसी भीड़ इंसानियत का गला घोट रही है. लेकिन क्या यह भीड़ सिर्फ अखलाक, पहलू या जुनैद को शिकार […]

विज्ञापन
भीड़ द्वारा हो रही हत्याएं बहुत ही दर्दनाक है. उस भीड़ का शिकार मैं या आप में से कोई भी हो सकता है. वह भीड़ निर्दयी होती है. वह भीड़ घरों में मातम ला सकती है. ऐसी भीड़ इंसानियत का गला घोट रही है. लेकिन क्या यह भीड़ सिर्फ अखलाक, पहलू या जुनैद को शिकार बनाती है? तो ऐसा नहीं है. वह भीड़ डॉक्टर नारंग को भी शिकार बनाती है.
वह भीड़ रिक्शा चालक रविंदर को भी शिकार बनाती है. वही भीड़ डायन के अफवाह में उस बुजुर्ग औरत को भी शिकार बनाती है. वही भीड़ बच्चा चोरी के अफवाह में उन लड़कों को भी अपना शिकार बनाती है. डीएसपी अयूब पंडित भी उसी भीड़ का शिकार बनते हैं. इस भीड़ का कोई चेहरा नहीं है. न वह हिंदू होती है, न मुसलमान. वह भीड़ निर्दयी व कातिल होती है. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए कि भीड़ कानून से ऊपर न हो पाये.
अभिषेक राज, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola