दलबदलू नेता जनता के वफादार नही

Published at :25 Mar 2014 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
दलबदलू नेता जनता के वफादार नही

इन दिनों चुनाव प्रचार खूब जोरों पर है. सभी नेता अपना और अपना गुणगान कर रहे हैं. उपलब्धियां गिना रहे हैं. लेकिन आज जनता जागरूक हो गयी है, इसलिए मेरे ख्याल से नेताओं को इसकी कोई जरूरत नहीं. लेकिन एक और चीज देखने को मिल रही है, वो है इन नेताओं का एक पार्टी से […]

विज्ञापन

इन दिनों चुनाव प्रचार खूब जोरों पर है. सभी नेता अपना और अपना गुणगान कर रहे हैं. उपलब्धियां गिना रहे हैं. लेकिन आज जनता जागरूक हो गयी है, इसलिए मेरे ख्याल से नेताओं को इसकी कोई जरूरत नहीं. लेकिन एक और चीज देखने को मिल रही है, वो है इन नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना. मतलब कई नेता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

अखबार में पहले ही पेज पर पार्टी बदलनेवाले नेताओं की खबरें छपी होती हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे नेता आम जनता और देश के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं? आज अपनी पार्टी को छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. कल को अगर आम जनता की परिस्थिति ठीक नहीं होगी तो ये लोग बड़ी आसानी से हमें और हमारे देश को भी छोड़ कर भाग सकते हैं. ऐसे नेता लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं.

पालुराम हेंब्रम, सालगाझारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola