कौन है यूट्यूबर प्रियंका सेनापति ? ज्योति मल्होत्रा की है दोस्त, जासूसी करने का शक

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 May 2025 7:08 AM

विज्ञापन

Priyanka Senapati (Left) Jyoti Malhotra (Right)

Youtuber Priyanka Senapati : ओडिशा की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति पर भी जासूसी का शक है. वह ज्योति मल्होत्रा ​​से अपने संबंधों को लेकर जांच के घेरे में आ गई हैं, जिन पर पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ जानकारी साझा करने का आरोप है.

विज्ञापन

Youtuber Priyanka Senapati : ट्रैवल वीडियो के लिए प्रसिद्ध यूट्यूबर प्रियंका सेनापति की साथी क्रिएटर ज्योति मल्होत्रा ​​से जुड़े एक मामले में जांच की जा रही है, जिन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया गया है. प्रियंका तीन-चार महीने पहले पाकिस्तान के करतारपुर की यात्रा पर गई थी. उसकी ज्योति के साथ दोस्ती हो गई थी. पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने कहा कि प्रियंका की सभी एंगल से जांच की जा रही है और एजेंसियां ​​ज्योति के साथ उसके संबंधों के अलावा करतारपुर कॉरिडोर की उसकी यात्रा की जांच कर रही हैं.

प्रियंका सेनापति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “ज्योति मेरी सिर्फ एक दोस्त थी और मैं यूट्यूब के जरिए उसके संपर्क में आई थी. मुझे ऐसी किसी भी बात की जानकारी नहीं थी जिसका उस पर आरोप लगाया गया है. अगर मुझे पता होता कि वह दुश्मन पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही है तो मैं उसके संपर्क में नहीं होती.” आगे उन्होंने लिखा, “अगर कोई जांच एजेंसी मुझसे पूछताछ करना चाहती है तो मैं पूरा सहयोग करूंगी. राष्ट्र सर्वोपरि है. जय हिंद…”

प्रियंका सेनापति कौन हैं?

पुरी की रहने वाली प्रियंका सेनापति कंटेंट क्रिएटर के यूट्यूब पर 14,600 सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 20,000 फॉलोअर्स हैं. वह ओडिशा और देश के अन्य हिस्सों में घूमने-फिरने के वीडियो पोस्ट करती हैं. 25 मार्च को प्रियंका सेनापति ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Prii_vlogs’ पर “पाकिस्तान में ओडिया लड़की … करतारपुर कॉरिडोर गाइड… ओडिया व्लॉग” शीर्षक से अपनी पाकिस्तान यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया था.

प्रियंका सेनापति जांच के घेरे में

ज्योति मल्होत्रा ​​से प्रियंका सेनापति के संबंध के कारण वे जांच के घेरे में आ गई हैं, जिन पर जासूसी का आरोप है. पुरी की यात्रा के दौरान ज्योति मल्होत्रा ​​को प्रियंका ने जगन्नाथ मंदिर तक पहुंचाया था. प्रियंका सेनापति को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और वह पुरी स्थित अपने घर में ही हैं. उनके पिता ने बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो ने ज्योति मल्होत्रा ​​और प्रियंका की पाकिस्तान यात्रा से उनके संबंध के बारे में उनसे पूछताछ की थी.

यह भी पढ़ें: Youtuber Jyoti Malhotra : क्या चीन के लिए भी जासूसी करतीं थीं यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा?

मामले के संबंध में उसके पिता ने कहा, “मुझे कुछ भी पता नहीं था. हाल ही में मुझे पता चला कि ज्योति मल्होत्रा ​​को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मेरी बेटी प्रियंका एक यूट्यूबर है और वह ज्योति के संपर्क में आई थी, जो सितंबर 2024 में पुरी आई थी. मुझे नहीं पता कि ज्योति कहां रहती थी. वह हमारे घर नहीं आई थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola