उड़ने को रहें तैयार, 2022 में आ रही है दुनिया की पहली फ्लाइंग कार, जिसे सड़क पर भी चला सकेंगे

Updated at : 17 Feb 2021 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
उड़ने को रहें तैयार, 2022 में आ रही है दुनिया की पहली फ्लाइंग कार, जिसे सड़क पर भी चला सकेंगे

अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) जल्द ही फ्लाइंग कार के सपने को हकीकत में तब्दील करनेवाली है. संस्था ने टेराफुगिया ट्रांजिशन को स्पेशल लाइट-स्पोर्ट एयरक्राफ्ट एयरवर्थनेस का सर्टिफिकेट दिया है.

विज्ञापन
  • कार को छोटे से हवाई अड्डे या हाइवे पर कराया जा सकता है लैंड, फिर ड्राइव करते हुए ले जा सकते हैं घर

  • कार के पंख को मोड़ कर इसे एक कार रखने की जगह वाले गैरेज में भी आसानी से किया जा सकता है पार्क

  • विमान का इंजन प्रीमियम पेट्रोल पर चल सकता है, कार को चलाने के लिए लगा है हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक मोटर

अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) जल्द ही फ्लाइंग कार के सपने को हकीकत में तब्दील करनेवाली है. संस्था ने टेराफुगिया ट्रांजिशन को स्पेशल लाइट-स्पोर्ट एयरक्राफ्ट एयरवर्थनेस का सर्टिफिकेट दिया है. यह एक ऐसी हाइब्रिड ग्राउंड-एयर व्हीकल है जो सड़क पर चलने के साथ-साथ हवा में भी उड़ने में सक्षम है. दो सीटों वाली यह फ्लाइंग कार 100 मील प्रति घंटे (यानी 161 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से 10,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है. खास बात यह है कि चालक इस वाहन को एक मिनट से भी कम समय में उड़ने वाले मोड से सड़क पर ड्राइविंग करने वाले मोड में बदल सकता है.

जिससे वह इसे छोटे हवाई अड्डों या राजमार्ग में उतार सकता है या उड़ना भर सकता है. यह एक सेमी-ऑटोनॉमस फ्लाइंग कार होगी, जिसमें कंप्यूटर कंट्रोल दिया जायेगा. इसमें यात्री सीधे अपने गंतव्य को टाइप कर सकेंगे. यह वाहन हवाई ट्रैफिक, खराब मौसम और प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से ऑटोमेटिक तरीके से बचते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचने में सक्षम होगा. इस वाहन का सिर्फ उड़ान वाला वर्जन पायलटों और फ्लाइंग स्कूलों के लिए उपलब्ध है.

Also Read: Driving के दौरान Google Maps का यूज करनेवाले सावधान, कट सकता है 5000 रुपये का चालान

टेराफुगिया को उम्मीद है कि उसे साल 2022 तक इस 2-सीटर हाइब्रिड ग्राउंड-एयर व्हीकल की अप्रूवल मिल जायेगी और वह इसका उत्पादन शुरू कर देगी. लेकिन जो लोग इस वाहन उस वाहन को चलाने की इच्छा रखते हैं उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ स्पोर्ट पायलट सर्टिफिकेट का होना भी आवश्यक होगा.

कार में यह भी रखेंगी खूबियां 

सुरक्षा के लिए फोर व्हील हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक

एक सख्त कार्बन फाइबर की सेफ्टी बॉडी

ऊंचाई से उतरने के लिए एक एयरफ्रेम पैराशूट

इसमें दिया गया है फिक्स्ड लैंडिंग गियर

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola