Women's Day 2020: इन खास संदेशों के साथ अपनी इंस्पायरिंग लेडीज को दें महिला दिवस की शुभकामनाएं
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Mar 2020 4:51 PM
International Womens Day 2020 Quotes Messages Whatsapp Status Theme Slogan: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है.
International Womens Day 2020 Quotes Messages Whatsapp Status Theme Slogan: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है. आज के दौर में महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी है. चाहे वह राजनीति हो, व्यापार हो या विज्ञान, महिलाएं हर जगह अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं.
महिलाओं को सम्मान देने के लिए अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी ने सबसे पहले 28 फरवरी 1909 को विश्व महिला दिवस मनाने का आह्वान किया था. आगे चलकर 8 मार्च को यह तारीख पूरी दुनिया में महिला शक्ति का प्रतीक बन गई.
हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए खास थीम रखी गई है. साल 2020 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) की थीम ‘I am Generation Equality : Realizing Women’s Rights’ है.
वक्त के साथ-साथ हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ने के साथ ही महिला दिवस का महत्व भी बढ़ गया है. इस दिन लोग महिलाओं को तोहफे और बधाइयां देते हैं. टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप सोशल मीडिया के जरिये अपने घर की महिलाओं या महिला दोस्तों या अन्य किसी करीबी को सम्मान भरी शायरी या कविता भेजकर विश कर सकते हैं.
इसके अलावा आप इनका व्हाट्सऐप स्टेटस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, मैसेजेस, एसएमएस और कोट्स (Women’s Day Images, Women’s Day Quote, Women’s Day Shayri, Whatsapp Status) बनाकर भी भेज सकते हैं. इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए हम यहां पर आपको कुछ चुनिंदा कोट्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी इंसपायरिंग लेडी को इस खास मौके पर स्पेशल फील करा सकते हैं –
मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली,
वो शक्ति है एक नारी
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहां कुछ भी नहीं है
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
उठो तुम नारी, युग निर्माण तुम्हें करना है,
आजादी की नींव में, तुम्हें प्रगति के पत्थर भरना है
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
बेटी-बहू कभी मां बनकर,
सबके ही सुख-दुख को सहकर,
अपने सब फर्ज निभाती है,
तभी तो नारी कहलाती है.
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
पापा की वो लाडली, मां की वो जान
दिल नादान, पर करती है
सबके लिए अपनी जान कुर्बान
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान
ये है लड़की की पहचान
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
नारी ही प्रेम करने वाली
नारी कोमल, नारी कठोर
नारी बिन नर का कहां छोर
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए.
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है,
एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए.
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
औरत प्यार-मोहब्बत करने वाले को शायद भूल जाए
पर इज्जत करने वालों को कभी नहीं भूलती.
8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










