राजस्थान के बारां में दिल दहलाने वाली घटना, छोटे बेटे के सामने महिला ने बेटी का घोंटा गला और उससे पहले…

Updated:
विज्ञापन
राजस्थान के बारां में दिल दहलाने वाली घटना, छोटे बेटे के सामने महिला ने बेटी का घोंटा गला और उससे पहले…

अंता पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) रामलक्ष्मण ने कहा कि हाडा का कथित तौर पर मानसिक विकार का इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह उसने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी संजना की एक तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के बारां जिले में 38 वर्षीय महिला को घर में अपनी नाबालिग बेटी का तौलिये से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने शनिवार को अपनी 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि महिला को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. आरोपी महिला रेखा कंवर हाडा बारां जिले के अंता कस्बे की शिव कॉलोनी की रहने वाली है और उसकी शादी ऑटो चालक से हुई है.

पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी नाबालिग

अंता पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) रामलक्ष्मण ने कहा कि हाडा का कथित तौर पर मानसिक विकार का इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह उसने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी संजना की एक तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी. थाना प्रभारी रामलक्ष्मण ने कहा कि घटना उस समय हुई, जब महिला का पति काम पर गया हुआ था और उसका 16 वर्षीय बेटा नागेंद्र स्कूल में था.

गला घोंटने के पहले की बेटी की पिटाई

अंता पुलिस के थाना प्रभारी रामलक्ष्मण ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दंपति का सबसे छोटा बेटा शिंगम घटना के वक्त घर पर था. जब शिंगम ने अपनी मां को अपनी बहन की पिटाई करते और उसका गला घोंटने की कोशिश करते देखा, तो वह घर से भाग गया और शोर मचाया, जिसके बाद कुछ पड़ोसी लड़की को बचाने के लिए उसके घर पहुंचे.

Also Read: छठ पर राजस्थान से बिहार आयी विवाहिता के साथ उसके पुराने प्रेमी ने किया गलत काम, पति ने छोड़ा साथ
घर के सभी दरवाजे अंदर से थे बंद

पुलिस ने कहा कि उन्होंने पाया कि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे, लेकिन जब उन्होंने अंदर झांका तो उन्होंने देखा कि हाडा ने अपनी बेटी का तौलिये से गला घोंट दिया था. उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने गेट तोड़ दिया और घर में घुस गए. रामलक्ष्मण ने कहा कि वे लड़की को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लड़की के पिता शिवराज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हाडा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया और अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola