कौन हैं चारू सिन्हा, बनीं 4 CRPF सेक्टर की आईजी, कई आतंकी गतिविधियों को किया है फेल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Feb 2023 1:06 PM

विज्ञापन

आईजी चारुलता सिन्हा एक तेज-तर्रार आईपीएस है. अपने जम्मू कश्मीर पोस्टिंग के दौरान उन्होंने आतंकियों के कई अभियानों को नेस्तनाबूत किया. अधिकारियों ने बताया कि दो सालों में उन्होंने करीब 69 उग्रवाद विरोधी अभियानों में बल का नेतृत्व किया.

विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा का जम्मू कश्मीर से स्थानांतरण हो गया है. उन्हें हैदराबाद में अर्धसैनिक बल के दक्षिणी क्षेत्र में अपने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF, सीआरपीएफ) के चार क्षेत्रों का महानिरीक्षक (IG, आईजी) बनाया गया है. इसकी के साथ चारू सीआरपीएफ के आईजी के रूप में सेवा देने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं. हैदराबाद से पहले चारू जम्मू-कश्मीर में सेवा दे रही थीं.

आईजी के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी: गौरतलब है कि इससे पहले चारू सिन्हा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थी. सितंबर 2020 में यहां उनकी पोस्टिंग हुई थी. चारू सिन्हा श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ आईजी के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं. करीब ढाई साल सेवा देने के बाद उनका तबादला हैदराबाद किया गया है. यहां भी उन्हें आईजी का पद मिला है.

तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं चारू: आईजी चारुलता सिन्हा एक तेज-तर्रार आईपीएस है. अपने जम्मू कश्मीर पोस्टिंग के दौरान उन्होंने आतंकियों के कई अभियानों को नेस्तनाबूत किया. अधिकारियों ने बताया कि दो सालों में उन्होंने करीब 69 उग्रवाद विरोधी अभियानों में बल का नेतृत्व किया. इन अभियानों में उन्होंने कम से कम 21 आतंकवादियों को ढेर किया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बडगाम, श्रीनगर और गांदरबल जिलों में लगभग 22000 सीआरपीएफ कर्मियों की 22 बटालियनों की कमान संभाली.

Also Read: Delhi MCD: नहीं हो सका स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

1996 बैच की अधिकारी हैं चारू: चारू सिन्हा 1996 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी है. अपने सेवा में उन्होंने बिहार क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियानों में भी शामिल थीं. उन्होंने 2022 में कोविड-19 महामारी के बाद दो साल में पहली बार आयोजित अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola