Tsunami: सुनामी कैसे आती है, जेट विमान से भी ज्यादा होती है रफ्तार, पीछे छोड़ जाती है तबाही

Updated:
विज्ञापन
Tsunami: सुनामी कैसे आती है, जेट विमान से भी ज्यादा होती है रफ्तार, पीछे छोड़ जाती है तबाही

सुनामी जल तरंगों की एक श्रृंखला है. जो समुद्र के अंदर जब अचानक बड़ी हलचल होती है, तो उफान उठता है. उसके बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठनी शुरू हो जाती हैं. जिसकी गति बहुत तेज होती है.

विज्ञापन

जापान में सोमवार को पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई. जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. लोगों को तटीय इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह भी दी गई है.

समुद्र में पांच मीटर तक लहरें उठने की दी गई चेतावनी

जापान में भूकंप के तेज झटकों के बाद इशिकावा के लिए एक गंभीर स्तर की सुनामी चेतावनी और होंशू द्वीप के बाकी पश्चिमी तट के लिए निचले स्तर की सुनामी की चेतावनी जारी की गई. चेतावनी दी गई है कि भूकंप के कारण समुद्र में लहरें पांच मीटर तक पहुंच सकती हैं.

क्या है सुनामी

सुनामी जल तरंगों की एक श्रृंखला है. जो समुद्र के अंदर जब अचानक बड़ी हलचल होती है, तो उफान उठता है. उसके बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठनी शुरू हो जाती हैं. जिसकी गति बहुत तेज होती है. जल तरंगों के इसी रेले को सुनामी कहा जाता है. दरअसल सुनामी जापानी शब्द है. सुनामी दो शब्दों से मिलकर बना है. सु का अर्थ है समुद्र और नामी का मतलब है लहरें. सुनामी की लहरें ज्वार और भाटा से अलग होती हैं.

Also Read: क्यों आता है भूकंप? दिल्ली-NCR को सबसे अधिक खतरा, जानें किस तीव्रता पर होती है सबसे अधिक तबाही

कैसे उठती हैं सुनामी की लहरें?

सुनामी की लहरें उठने के पीछे सबसे बड़ी वजह वैसे तो भूकंप को बताया जाता है. लेकिन सुनामी की लहरों के लिए और भी कई कारण हो सकते हैं. जैसे जमीन धंसने, ज्वालामुखी विस्फोट और कभी-कभी उल्कापात के कारण भी सुनामी की लहरें उठती हैं. अधिकांश सुनामी टेक्टोनिक प्लेट के टकराव के कारण भी आती है. एक आंकड़ों के अनुसार 1900 के बाद से करीब 80 प्रतिशत सुनामी भूकंप की वजह से आये हैं.

Also Read: जापान में भयंकर भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, रूस में भी अलर्ट, उत्तर कोरिया में ऊंची उठ रही लहरें

जेट विमान से भी तेज होती है सुनामी की रफ्तार

सुनामी कर रफ्तार एक जेट विमान से भी तेज होती है. सुनामी की गति समुद्र की गहराई पर निर्भर करती है. गहरे समुद्र में सुनामी एक जेट विमान जितनी तेज होती है. सुनामी 500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. समुद्र में नाविकों को आम तौर पर सुनामी का पता नहीं चलेगा क्योंकि यह उनके नीचे से गुजरती है. जब लहरें तट की ओर बढ़ती हैं, तो उसकी गति कम होती हैं, लेकिन ऊंचाई बहुत ज्यादा होती हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola